Monday, July 9, 2012

फिर से ठहराव कहाँ से लाऊँ


तालाब किनारे बैठे, उन आँखों में कुछ सपने थे,
कुछ अपनौं के, कुछ अपने थे।
पर उन आँखों में तैरते सपनों को, पूरा करने के,
औज़ार कहाँ से लाऊँ।

सागर किनारे बैठे, लहरों को बनते देखा है,
पानी की छलछलाहट से, साज़ो को बनते देखा है।
इस ठहरे तालाब के पानी में, सैलाब कहाँ से लाऊँ,
दिल के तारों को जो छू ले, वो आवाज़ कहाँ से लाऊँ।

इसी झुंझुलाहट में, एक कंकर तालाब में मैंने फेंका,
कंकर के स्पर्ष से तालाब में, लहरों को बनते मैंने देखा।
जल तरंग के कोलाहल से, इस दिल को ये महसूस हुआ,
कि तालाब में सैलाब लाने को, कंकर भी चाँद, सूरज बन सकता है।
और ताज बनाने को, पत्थर भी संगमरमर बन सकता है।

चल पङा वो कंकर लिए, अपना ताज बनाने मैं।
इस दिशाहीन जीवन में, जो नयी राह नज़र आई है,
उस राह पर रुक जाने को, फिर से  ठहराव कहाँ से लाऊँ,
और अपना ताज ना बनाने के, जज़बात कहाँ से लाऊँ।


In short.. To achieve success you several times look at the bigger picture and bigger things, but seldom ignore the small small items or ideas, that can lead you to tremendous success.. a thought shared by one of my good friend Chaitanya..

Monday, February 6, 2012

ठहराव कहाँ से लाउँ

अंधेरे गुफा में जिसने अपनी आँखें खोली,
जो उजाले पाने की चाह में, हर ठोकर से लङ जाए,
उस विवेकशून्य जीवन में, ठहराव कहाँ से लाउँ,
अंधेरे में भी खुश रहने के जज़बात कहाँ से लाउँ।

जलती, तपती,सुलगती रेत में,
जिसमें मृगतृष्णा को भी, शाद्वल बनाने की चाह है,
उस लालायित जीवन में, ठहराव कहाँ से लाउँ,
नागकनी से भी तृप्त होने के जज़बात कहाँ से लाउँ।

सितारों की चमचम में जो हार गया सब कुछ,
जिसे सूरज सी ताप और उँचाईयों की लालसा हो,
उस महत्वकांशी जीवन में, ठहराव कहाँ से लाउँ,
चंद्रमा से भी संतुष्ट होने के जज़बात कहाँ से लाउँ।


In short, the one who dares, wins whatever he/she wants in his/her life. Nobody can stop you if you dare to achieve the goals that you have set in your life.

Wednesday, January 4, 2012

सूखा बरगद


शीतल वायू के साथ,
जीवन की खिलती बगिया में,
सुबह के सूरज की लाली से,
अनगिनत वृक्ष भी जो छाया दे,
उस छाया का मान भी क्या ?

थका टूटा सूरज जब,
अथाह सागर की ओर बढ़े,
जो संध्या की बेला में बढ़े,
और अँधेरे में दामन छोड़ दे,
उस बढ़ते, छुपते साये का मान ही क्या ?

दुपहरी के तपते सुलगते सूरज का,
जो ताप पी कर भी तुझको छाँव दे,
वो सूखा बरगद ही सही,
उसे पहचानो, उसे मान दो।
क्योंकि जीवन के घने अँधेरे में,
जब सब साये भी साथ छोड़ दे,
वो सूखा बरगद खुद जलकर भी,
तेरे जीवन में ज्योत भर दे।

Summary:
Don't judge a friend who is with you in your happy times and leaves you when you need them the most. Find and respect those, who are with you, when you are in troubled waters. He might not be the happiest person in the world, he might not be the richest person in the world, still he will enrich you with happiness. These friends are the one who can go to any extent when you need them the most...
Dedicated to one of my such friend..